कैलिफॉर्निया से मिला हैरान करने वाला ये समुद्री जीव, पहली नजर में पहचानना हुआ मुश्किल

By: Pinki Sat, 02 Jan 2021 10:20:58

कैलिफॉर्निया से मिला हैरान करने वाला ये समुद्री जीव, पहली नजर में पहचानना हुआ मुश्किल

कैलिफॉर्निया में दुनिया का सबसे बड़ा ऑप्लेसिया वैक्सीरिया (Aplysia vaccaria) यानी समुद्री स्लग (Sea Slug) पाया गया है। यह सल्ग 99 सेंटीमीटर लंबा है और इसका वजन 14 किलोग्राम है। आपको बता दे, अमूमन स्लग 20 सेंटीमीटर के होते हैं मगर कैलिफॉर्निया में जिस स्लग को पकड़ा गया है वो दुनिया का सबसे बड़ा स्लग है इसलिए वैज्ञानिकों को इसका साइज हैरान कर रहा है।

बता दे, स्लग शाकाहारी होते हैं। ये सिर्फ काई खाते हैं और छिछले पानी में अंडे देते हैं। इसलिए ये छिछले पानी में ज्यादा पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ऑप्लेसिया वैक्सीरिया की प्रजाती के अन्य स्लग शिकारियों से खुद से दूर रखने के लिए इंक की तरह का तरल पदार्थ छोड़ते है जिससे उनके शिकारी भ्रमित हो जाते हैं। मगर ये स्लग किसी तरह का तरल नहीं छोड़ता। बल्कि ये स्लग अपने खाने से मिलने वाले कंपाउंड के माध्यम से ऐसे टॉक्सिन बनाता है जो मछलियों के लिए बेहद जहरीला साबित होता है। इस जहर से ये अपने शिकारियों को खुद से दूर रखता है। इसलिए इन स्लग का बचाव का तरीका अन्य स्लग की तुलना में अलग होता है।

इस स्लग से निकलने वाला जहरीला पदार्थ इंसानों के लिए जहरीला नहीं होता है। इंसान इस स्लग को छू सकते हैं मगर इसे लोग छूने से डरते भी हैं और उन्हें घिन भी आती है क्योंकि ये स्लग दिखने में बेहद गंदा और डरावना मालूम होता है।

ये भी पढ़े :

# खूबसूरती की चाहत में कटवानी पड़ी दोनों टांगें, किस्सा हैरान करने वाला

# पड़ोसन से रिश्ता रखने के लिए शख्स ने घर में बनाई गुप्त सुरंग, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

# इस बर्गर की कीमत में आप परिवार संग कर सकते हैं पार्टी, जानें क्या है ऐसी खासियत

# आर्टिस्ट ने बदल दी पुराने लाइट हाउस की रंगत, देखने के बाद तारीफ तो बनती है

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com